Breaking News
water

पानी के लिए अग्निकुंड के लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन

water

बागेश्वर (संवाददाता)। पानी के लिए अग्निकुंड के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। एक मात्र सहारा बने हैंडपंप के सूखने के बाद लोग नौले व धारे पर जाकर पानी भरने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने जलसंस्थान से हैंडपंप ठीक करने व पानी की आपूर्ति नियमित करने की मांग की है। जिला मुख्यालय में सरयू नदी किनारे बसे अग्निकुंड के लोगों ने पानी के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के लिए उन्हें एक से दो किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय में होने के बाद भी पानी के लिए यह परेशानी किसी पिछड़े क्षेत्र से बदतर है। ग्रामीणो का कहना है कि जलसंस्थान का पानी भी समय से नहीं आता है। क्षेत्र के जागरूक नागरिक प्रकाश पांडे ने बताया कि कई बार दो दिनों तक पानी नहीं आता है। जबकि क्षेत्र में लगा इकलौता हैंडपंप भी खराब हो गया है। इसलिए पानी के लिए लोग प्राकृतिक जलस्त्रोत पर ही निर्भर हैं। इसके लिए घर से करीब एक किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। दूर जाकर बहुत सीमित पानी मिल भी पाता है। जिससे परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस मौके पर मुकेश तिवारी, सुरेश चंद्र, मुकेश राना, चंदन प्रसाद, देवेंद्र कुमार, नरेश पूना, गिरीश पांडे, राजीव पांडे आदि मौजूद रहे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply