Breaking News

एसोसिएशन ने डॉ.आलोक जैन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी

देहरादून (नेशनल वार्ता ब्यूरो)। सेंट जोजफ्स एकेडमी (एसजेए) की एलुमनी एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। एजीएम में सर्वसम्मति से प्रवीण चंदोक को अध्यक्ष चुना गया।
शनिवार को एसजेए एलुमनी एसोसिएशन के चुनाव निवर्तमान अध्चक्ष अजय गोयल व एकेडमी के प्रधानाचार्य व एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रदर जयसलीन की उपस्थिति में संपन्न कराए गए। अध्यक्ष पद के अलावा अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर समरांत विरमानी, आलोक जैन, सचिव पद पर समीर उनियाल, कोषाध्यक्ष पद पर अभिनव गोयल का चुनाव किया गया। वरिष्ठ एलुमनी राजीव नांगिया समेत तमाम सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस इस अवसर पर विभिन्न पूर्व छात्र उपस्थित रहे और आपस में अनुभव भी साझा किए गए।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply