Breaking News

मंत्री रेखा आर्य ने की खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा

देहरादून। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। मंत्री ने खेल विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। जिसमें खेल स्टेडियम बनाये जाने, विस्तारीकरण करने, स्टेडियम का नाम परिवर्तन करने, बालिका खेल स्कूल तथा विश्वविद्यालय खोले जाने के सम्बन्ध मे विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन उत्तराखण्ड में होना है। जिसके प्रस्ताव की स्थिति के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्हांेने कहा कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बालिका खेल कालेज के लिए उधमसिंह नगर में जमीन देख ली गई है। भूमि का परीक्षण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराये जाने पर मंत्री ने कहा कि खेल नियमावली में यदि किसी बिन्दु पर किसी प्रकार का कोई परिवर्तन होना तो इस पर तत्काल कार्यवाही की जाय। मंत्री ने खेल विभाग के अन्तर्गत कार्य कर रहे एसोसिएशनों की सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। खेलो इण्डिया योजना के तहत कार्य योजना/प्रस्ताव पर तत्काल कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा अलग-अलग खेलने में दिये जाने वाली अनुदान की राशि को सार्वजानिक रूप से वितरित किया जाय। मंत्री ने युवा कल्याण के अन्तर्गत निर्माण कार्याे, पीआरडी जवानों को परीक्षण दिये जाने, अवस्थापना विकास, एक्ट में संशोधन, रोजगार दिये जाने, भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्री ने किशोरी मंगल दल का का शासनादेश शीघ्र जारी कराने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि किस-किस कार्य हेतु पीआरडी जवान कार्य कर रहे है और किस किस कार्य हेतु पीआरडी जवानों की सेवा ली जा सकती है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्हाने आपदा हेतु पीआरडी कार्मिको को परीक्षण दिये जाने के निर्देश दिये। जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि परीक्षण दिये जाने हेतु आपदा विभाग को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। उन्होने कहा कि पीआरडी जवानों की सेवाएं अन्य जगह में भी ली जा सके, इसके लिए एक्ट में संशोधन किया जाय। उन्हांेने युवा कल्याण विभाग के अन्तर्गत खेल महाकुम्भ का प्रचार प्रसार इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रिन्ट मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से किये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस को मानने जाने की दिशा में कार्य करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत यदि बजट अभाव में योजना का क्रियान्वयन करने में कठिनाई हो रही है तो बजट प्रस्ताव/रूपरेखा तत्काल बनाये जाने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि समय-समय पर जो निर्देश दिये जा रहे है उसका शतप्रतिशत अनुपालन करे। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक खेल जी एस रावत, अपर निदेशक युवा कल्याण आर. सी. डिमरी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …