Breaking News
school holiday

स्कूलों को बंद करने के निर्णय का किया विरोध

school holiday

देवप्रयाग (संवाददाता)। पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने तीन वर्ष पूर्व खुले हाईस्कूलों को बंद करने के सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जनता की कठिनाइयों को देखते हुए पिछली सरकार ने इन हाईस्कूलों को खोलने का फैसला लिया था। बता दें कि प्रदेश सरकार ने तीन साल पहले शुरू किए गए 30 से कम छात्र-छात्राओं वाले प्रदेश के 34 हाईस्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में टिहरी जिले के ऐसे पांच हाईस्कूलों में देवप्रयाग ब्लॉक का बागी वनगढ़ हाईस्कूल भी शामिल है। 2016 में स्थापित इस हाईस्कूल को कम छात्र संख्या का हवाला देते हुए बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही जनता में खासा रोष बना है। पूर्व विधायक देवप्रयाग व पूर्व शिक्षा मंत्री नैथानी की ओर से क्षेत्रीय जनता की मांग पर बागी वनगढ़ स्थित जूनियर हाईस्कूल को उच्चीकृत कर हाईस्कूल किया गया था। जिसके बाद यहां के छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए तीन किमी खड़ी चढ़ाई कर ङ्क्षहडोलाखाल तक जाने से मुक्ति मिली थी। सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के अभिभावकों सहित छात्र-छात्राओं में खासा रोष है। इसे लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री नैथानी ने फैसला न बदले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। देवप्रयाग बीईओ आरएस तोमर का कहना है कि इसे लेकर अभी उनके कार्यालय को कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। फैसले का विरोध करने वालों में मकान सिंह, डॉ. जेपी उनियाल, आशीष ङ्क्षसह, कौंसा भट्ट, यशपाल चौहान, रोशनी चमोली आदि शामिल हैं।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply