Breaking News
drin

शराब पीकर और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया

drin

रुडकी (संवाददाता)। शराब पीकर और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने रात भर अभियान चलाया। इस दौरान ग्यारह वाहनों को सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से अभियान शुरू किया गया है। जिसमें रात को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कस रही है। रविवार देर शाम से पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की गई। सात वाहन चालक शराब के नशे में मिले। सभी वाहनों को सीज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर चार वाहन सीज किए गए। इस दौरान गुडग़ांव के मॉडल टाउन सेक्टर ग्यारह निवासी एक चालक को भी पुलिस ने पकड़ा। उसके साथी उसे छुड़ाने के लिए कोतवाली में घूमते रहे। उनका कहना था कि वह अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे हैं। चालक नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने लोगों को स्थानीय जमानती लाने को कहा।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply