Breaking News

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा तकनीकी शिक्षा विभागान्तर्गत राजकीय पालीटेक्निक संस्थाओं में ‘कर्मशाला अनुदेशक’

-नेशनल वार्ता ब्यूरो

देहरादून। प्रावधिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड के अधीन राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं में आज दिनांक 04.03.2024 को आई0आर0डी0टी0 ऑडीटोरियम में चयनित धर्मशाला अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सुबोध उनियाल, मा0 मंत्री तकनीकी शिक्षा, वन, भाशा, निर्वाचन द्वारा अपने उद्बोधन में नव नियुक्त 101 अनुदेषकों एवं 01 पुस्तकाल्यध्यक्ष को ढे़र सारी बधाईयां एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये हमारी सरकार द्वारा यशस्वीप्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में युवाओं को रोजगार हेतु अथक प्रयास किये गये हैं। राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियों के साथ-साथ विभिन्न पॉलीटेक्निकों एवं इंजीरियरिंग कालेजों में कैम्पस प्लेसमेंट, रोजगार मेलों, ऑनलाईन प्लेसमेंट सेल आदि के माध्यम से विभिन्न उद्योगों मे रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

उनके द्वारा अवगत कराया गया कि विगत् वर्श 2022-23 में पॉलीटेक्निकों में अध्ययनरत छात्रों में से 65 प्रतिषत छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, इस वर्श विभाग द्वारा 75 प्रतिषत का लक्ष्य रखा गया है। दिनांक 08 जून 2023 को मुख्य सेवक सदन में आयोजित वृहद रोजगार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा 30 कम्पनियों में चयनित 272 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये। इसके अतिरिक्त 19 फरवरी 2024 को भी 45 सहायक लेखाकारों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

उनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बताया गया कि तकनीकी षिक्षा विभाग को इतनी बड़ी संख्या में (101) कर्मषाला अनुदेशक एवं 01 पुस्तकालयाध्यक्ष मिलने जा रहे हैं। हम सब जानते हैं कि आज के युग में गुणवत्तापरक प्रशिक्षण देना महत्वपूर्ण है, हमें अपने डिप्लोमाधारियों को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण देकर इतना हुनरमन्द बनाना है कि वे देष में ही नहीं, अपितु विदेश में भी अपनी कौशल को दिखाकर नया मार्ग प्रषस्त करें। उन्होने आशा व्यक्त कि की नये कर्मषाला अनुदेशक नवीन तकनीकी के माध्यम से छात्रों को नवीन प्रशिक्षण देकर रोजगार की दिषा में उच्च कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

उनके द्वारा यह भी बताया गया कि हमारी सरकार नई तकनीकियों का प्रयोग करते हुए प्रदेष में डिजिटल क्रान्ति लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम प्रदेष को हर क्षेत्र में विकसित करते हुए जनमानस की समस्याओं का पारदर्षितापूर्ण निराकरण कर गुड गवर्नेंस के साथ राज्य सरकार के विकल्प रहित संकल्प पर उत्तराखण्ड को देष का सर्वश्रेश्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तकनीकी षिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे बेरोजगारी के ऐसे समय में, युवा अपने तकनीकी कौशल से नौकरी या स्व-रोजगार अपना सकते है। हमारी सरकार का लक्ष्य राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी षिक्षा प्रदान कर रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराकर राश्ट्र एवं राज्य को उन्नत बनाना है।

सरकार ने राजकीय पालीटेक्निक नरेन्द्रनगर में इन्टीग्रेटेड संस्थान की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें युवा डिप्लोमा के पश्चात् शैक्षिक सत्र 2024-25 से बी0टैक0 पाठ्यक्रम में प्रवेष पा सकेंगें। इसी प्रकार सरकार ने राजकीय पालीटेक्निक नैनीताल में बी0फार्मा0 पाठ्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की है जिसमें युवा डी0फार्मा0 के पश्चात् षैक्षिक सत्र 2024-25 से बी0फार्मा0 पाठ्यक्रम में प्रवेष पा सकेंगे। इसी प्रकार सरकार ने आई0आर0डी0टी0 आमवाला देहरादून में डिप्लोमा इन ‘एयरक्राफ्ट मेन्टीनेन्स इंजीनियरिंग’ पाठ्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की है जिसमें षैक्षिक सत्र 2024-25 से संचालित किया जाना प्रस्तावित है।

तकनीकी शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देष्य राज्य में तकनीकी शिक्षा का प्रसार एवं विकास करना, उद्योगों एवं सरकारी सेवा हेतु दक्ष तकनीकी कौशल मानवशक्ती की मांग के सापेक्ष उनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराना है, जो छात्र-छात्राएं तकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें उच्च एवं नवीनतम तकनीकी में प्रशिक्षित किया जा सके, ताकि वे प्रशिक्षण के उपरान्त सीधे राष्ट्र एवं राज्य के विकास की मुख्य धारा में जुड़कर राश्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। इस क्रम में उत्तराखण्ड सरकार, उद्योगों एवं सेवा क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा के प्रसार एवं विकास के लिए पॉलीटेक्निक संस्थानों की स्थापना करती रही है।

उनके द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि यषस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का जो स्वप्न भारत को विष्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने का है, उसको भारत सरकार की ‘मेक इन इण्डिया’, रक्षा क्षेत्र, विनिर्माण क्षेत्र, नयी उद्योग नीति, नयी शिक्षा नीति 2020, कृशि क्षेत्र, निर्यात क्षेत्र, अंतरिक्ष जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं-कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्ण करने का लक्ष्य तैयार किया गया है। उस स्वप्न को साकार करने में देष के हर नागरिक एवं हर युवा की महती भूमिका होने वाली है।

उनके द्वारा आषा व्यक्त की गयी की सभी जीवन में नव परिवर्तन अनुकूलन के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए अपनी कार्य कुषलता से अपने विभाग एवं प्रदेष की उत्तरोत्तर प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे।

अन्त में, रोजगार प्राप्त सभी युवाओं को अपनी ढ़ेर सारी षुभकामनाएं दी तथा सभी के उज्जवल भविश्य की कामना की गयी।

खजान दास  विधायक राजपुर रोड़ विधानसभा द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अपने उद्बोधन में ‘चयनित कर्मशाला अनुदेषक’ जिनको आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है, को हार्दिक षुभकामनाएं देते हुये बताया गया कि यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुषल नेतृत्व तथा मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल निर्देशन में जहाँ उत्तराखण्ड राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में बहुत से विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं मा0 तकनीकी षिक्षा मंत्री  सुबोध उनियाल जी के कुषल निर्देषन में तकनीकी षिक्षा विभाग निरन्तर नये आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार द्वारा जहाँ तकनीकी षिक्षा के प्रसार एवं विकास हेतु इस पर्वतीय राज्य के सुदूर अँचलों में पालीटेक्निकों की स्थापना की गयी है। वहीं समय की मांग और उद्योगों की मांग से अनुरूप तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा अनेक नये रोजगारपरक उन्नत पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये जा रहे हैं।

उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समीट में राज्य में नये उद्योग-सेवा आदि के क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों के धरातल पर क्रियान्वयन होने से राज्य में रोजगार का ग्राफ नयी ऊँचाई को प्राप्त होगा, जो राज्य में विकास की नयी बयार लायेगा, इस दिषा में सरकार का प्रयास निरंतर जारी है।

उनके द्वारा विश्वास  व्यक्त किया गया कि सरकार के ऐसे कदम से जहांँ राज्य के युवाओं को नजदीकी संस्थान में नये नये उन्नत पाठ्यक्रम में प्रषिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा, वहीं युवाओं को रोजगार के नये-नये अवसर सुलभ होंगे।

अन्त में, पुनः रोजगार प्राप्त सभी युवाओं को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हुये सभी के उज्जवल भविश्य की कामना की गयी।

रविनाथ रामन, सचिव, तकनीकी शिक्षा  विभागउत्तराखण्ड षासन द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि उपस्थित विशिष्ट  अतिथि जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाना है उन सब का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। साथ ही, माननीय मंत्री  सुबोध उनियाल जी तथा माननीय विधायक खजान दास जी का विषेश रूप से आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन की प्रेरणा दी है।

उनके द्वारा बताया गया कि आज युवाओं में बहुत उत्सुकता, उमंग एवं जोष परिलक्षित हो रहा है। विभाग के मुखिया के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र पाना सभी चयनित युवाओं और उनके परिजनों के लिए निसन्देह बडे़ सौभाग्य का अवसर है, जो उनके अथक परिश्रम एवं लगन का प्रतिफल है।

तकनीकीशिक्षा विभाग के लिए यह असीम प्रसन्नता का विशय है कि इतनी बड़ी संख्या में (101) कर्मषाला अनुदेषक मिलने जा रहे हैं, जिससे पालीटेक्निक संस्थानों में ए0आई0सी0टी0ई0 के मानकों के अनुरूप अनुदेषकों की कमी को दूर करने के साथ-साथ तकनीकी षिक्षण-प्रषिक्षण के कार्य में आषातीत सफलता मिलने जा रही है। साथ ही आज 01 पुस्तकालयाध्यक्ष को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है वे भी बधाई की पात्र हैं।

इस अवसर पर उन्होने प्रसन्नता व्यक्त कि की सरकारी नौकरियों के अतिरिक्त पालीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों मेें अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को रोजगार हेतु विगत् वर्श 2022-23 से हमने रोजगार मेलों का आयोजन प्रारम्भ किया गया है। विभिन्न सैक्टर की कई कम्पनियांे द्वारा रोजगार मेलों में प्रतिभाग किया गया, चाहे वह आई0टी0 सैक्टर हो या फिर मैन्युफैक्चरिंग सैक्टर, सेवा का सैक्टर हो या फिर हैल्थ केयर सैक्टर। सभी सैक्टरों से सम्बन्धित विभिन्न पाठ्यक्रमों के 65ः छात्र-छात्राओं कोे रोजगार मिला। हमारा प्रयास है कि इस वर्श 2023-24 में इसमें और बढ़ोत्तरी कर 75ः तक ले जाने का लक्ष्य है।
तकनीकी षिक्षा विभाग का प्रमुख उद्देष्य देष एवं राज्य के युवाओं को विभिन्न उन्नत तकनीकी विधाओं में प्रषिक्षण प्रदान करना है। तकनीकी षिक्षा प्राप्त युवाआंे को कैरियर एवं रोजगार के विभिन्न आयामों में अवसर उपलब्ध होते हैं। तकनीकी षिक्षा युवाओं में स्वतन्त्र एवं स्वयं से सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती है। तकनीकी षिक्षा छात्रों की बौद्धिक क्षमता को प्रभावी ढ़ंग से बढ़ाने का कार्य भी करती है। यह छात्रों को मात्र परीक्षाओं के लिए अध्ययन करने और उन्हें उत्तीर्ण करने के बारे में नहीं अपितु आज के परिदृश्य में युवाओं को तकनीकी रूप से सोचने की क्षमता को बढ़ावा देती है। ‘तकनीकी षिक्षा’ हमारी षिक्षा प्रणाली का एक प्रमुख हिस्सा है जो प्रदेष एवं राश्ट्र के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मा0 तकनीकी षिक्षा मंत्री जी के निर्देषन में हम लोग तकनीकी षिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेंगे। हमने विगत वर्शों में तकनीकी षिक्षा के नये-नये रोजगारपरक उन्नत इमरजिंग पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये हैं और आगे भी प्रारम्भ करने जा रहे हैं। मुझे आषा है कि सभी युवा आप अपनी मेहनत, लगन, समर्पण एवं कौषलता से अपने विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और तकनीकी षिक्षण-प्रषिक्षण को एक नयी ऊँचाई देंगे।
श्री आर0 पी0 गुप्ता निदेषक प्राविधिक षिक्षा द्वारा मा0 तकनीकी षिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मा0 विधायक राजपुर रोड़ श्री खजान दास जी, सचिव तकनीकी षिक्षा श्री रविनाथ रमन जी एवं अपर सचिव, तकनीकी षिक्षा श्रीमती स्वाती भदौरिया जी का स्वागत करते हुये अपने उद्बोधन में कहा गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी, मा0 मंत्री जी के कुषल निर्देषन में रोजगार के नये-नये अवसर प्रदान किये गये हैं, जिसके फलस्वरूप सरकारी नौकरियों की बहार आ गयी है। दिन प्रतिदिन विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों में अधिकारी/कर्मचारियों को नौकरियाँ प्रदान की जा रही है। उनके द्वारा अपने उद्बोधन में यह भी बताया गया कि मा0 मंत्री जी के कुुषल निर्देषन में विगत वर्शों में लगभग 5364 छात्र/छात्राओं को नौकरियों के अवसर प्रदान किये जा चुके हैं। साथ ही, इस वर्श 01 फरवरी 2024 से 01 मार्च 2024 के मध्य मात्र 01 माह में ही 448 छात्र/छात्राओं को रोजगार दिलवाया जा चुका है। इन छात्राओं का सालाना पैकेज रू0 2.50 लाख से रू0 8.00 लाख का है, जोकि विगत वर्शों से अधिक है। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि मा0 मंत्री जी, सचिव एवं अपर सचिव तकनीकी षिक्षा द्वारा छात्रों को षत-प्रतिषत रोजगार दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसको प्राप्त करने हेतु विभाग द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। अंत में उनके द्वारा 101 कर्मषाला अनुदेषकों एवं 01 पुस्तकाल्याध्यक्ष को नियुक्ति प्राप्त करने पर बधाई दी गयी।
श्रीमती स्वाति भदौरिया अपर सचिव तकनीकी षिक्षा द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि पॉलीटेक्निक संस्थाओं में भ्ंदके व्द ज्तंपदपदह दिया जाना अति आवष्यक है, जोकि नवनियुक्त 101 कर्मषाला अनुदेषकों द्वारा पूर्ण किया जायेगा, जिससे तकनीकी षिक्षा में गुणवŸाा आयेगी जिसके फलस्वरूप छात्रों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। साथ ही, उनके द्वारा यह भी कहा गया की नवनियुक्त अनुदेषक अब विभाग में 30 से 35 वर्शों तक लगन से कार्य करेंगे तथा विभाग को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि मा0 मंत्री जी के कुषल निर्देषन में केन्द्र एवं राज्य के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पॉलीटेक्निक संस्थाओं में आधारभूत सुविधायंे उपलब्ध करायी जा रही है, जिसके माध्यम से ज्मंबीपदह स्मंतदपदह च्तवबमेे में गुणवŸाा आयेगी।
कार्यक्रम के अंत में श्री देषराज अपर निदेषक तकनीकी षिक्षा द्वारा समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 मुकेष पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक, डॉ0 राजेष उपाध्याय, सचिव उŸाराखण्ड तकनीकी षिक्षा परिश्द्, श्री आलोक मिश्रा, श्री नरेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेषक, श्री एस0 के0 वर्मा, श्री एम0 के0 कनियाल, उनिदेषक, विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थाओं के प्रधानार्चा एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …