Breaking News

राठ जन चेतना एवं बिनसर सांस्कृतिक कला समिति ने धूमधाम से मनाई बैठकी होली

-नेशनल वार्ता न्यूज़

देहरादून । राठ जन चेतना एवं बिनसर सांस्कृतिक कला समिति, देहरादून प्रत्येक बार की तरह इस वर्ष भी उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित बैठकी होली का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा आज दिनांक 5 मार्च 2024 को स्थान वेशन गेस्ट हाउस ग्राउंड, पूजा बिहार सेवलाकला, देहरादून में एक वृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य होलिकोसव का शुभारंभ अजय कुमार संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड एवं  सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड, मधु भट्ट , उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद एवं  विनोद उनियाल ,उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद एवं  पूनम मंमगाई द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। इस बैठक की होली में महानगर देहरादून की विभिन्न स्थानों से आई 10 से अधिक कीर्तन मंत्रियों जिसमें 100 से अधिक महिलाओं द्वारा एक साथ मंच पर कीर्तन भजनों का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं द्वारा उत्तराखंड की पारंपरिक परिधानों एवं वाद्य यंत्रों के साथ अपनी प्रस्तुतियां देकर पूरे कार्यक्रम स्थल को भाव भक्ति से विभोर कर दिया। भाजपा संगठन महामंत्री  अजय कुमार ने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हमे हमेशा सद्मार्ग पर चलने की राह दिखती है जो हमारे जीवन को हर समय हर परेशानियों से लड़ना सिखाती है। देवभूमि उत्तराखंड समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे विश्व में ख्यातिलब्ध है इस धरोहर को संजोकर रखना हम सब का परम कर्तव्य है।  सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि हमारी लोक सांस्कृतिक विरासत को बचाने में महिलाओं का पूर्ण योगदान है जो भावी पीढ़ी के लिए इस धरोहर को बचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। राठ जन चेतना एवं बिनसर सांस्कृतिक कला समिति की संस्थापक सचिव  पूनम ममगाईं ने बताया कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की संरक्षण संवर्धन एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सतत रूप से कार्य करती आ रही है। देश के विभिन्न प्रांतो में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने पर कई प्रदेशों में उनकी संस्था सम्मानित हो चुकी है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उनकी संस्था लगातार उत्तराखंड के पारंपरिक एवं पौराणिक उत्सवों से आम जनमानस को अवगत कराने का प्रयास करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व हर घर में कीर्तन कराए जाते हैं । यह हमारी पारंपरिक एवं पौराणिक लोग सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। है। किंतु इन कीर्तन मंडलियों को वह प्रोत्साहन नहीं मिल पाता है जिनकी वह हकदार है और न हीं कभी इन्हें मंच प्रदान किया जाता है। पूनम ममगाईं नहीं बताया कि उनकी संस्था लंबी समय से महिलाओं को स्वालंबी बनाने हेतु लगातार कार्य करती आ रही है। वह सभी कीर्तन मंडलियों को एक साथ एक मंच पर देखना चाहती थी इसलिए उन्होंने इतना व्रत कार्यक्रम रखा और इसमें कम से कम 10 कीर्तन मंडलियों की 100 से भी अधिक कलाकार मंच पर आप सभी के सम्मुख को उपस्थित हुए हैं। मैं राय ने बताया है। विभिन्न कीर्तन मंडलियों को मंच प्रदान करते हुई प्रत्येक कीर्तन मंडली को उनके उपयोग में आने वाली वाध यंत्रों को भी उन्हें प्रदान किया गया है जिसके वह निरंतर आगे अपने लोक संस्कृति का प्रचार प्रसार कर सके। इस व्रत खोल को सब कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा गढ़वाली कुमाऊनी जौनसारी तथा नेपाली लोक नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई साथ ही वृंदावन की फूलों की होली मुख्य आरक्षण का केंद्र रही जिसमें क्षेत्रीय जनता द्वारा बहुत सराहा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष स्थिति सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल , महानगर मंत्री  राजेश कंबोज,  मंजू कौशिक अर्चना थापा,  सुरेंद्र थापा, भाजपा महानगर किसान मोर्चा की महामंत्री  जितेंद्र सिंह रावत भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा महामंत्री  अनुज वालिया , मयंक शर्मा राजेंद्र सिंह भंडारी, हेमलता भंडारी, भाजपा महानगर सोशल मीडिया प्रभारी  विजय वर्मा,  विमला अधिकारी,  बबली पवार,  सुमन लखेड़ा , रितु शर्मा  यशोदा व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुई।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …