Breaking News
downloadnwn

हिमालय में दिखे हिम मानव येति के निशान

downloadnwn 

नई दिल्ली । हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों पर हिममानव के रहने की बात आपने भी सुनी होगी। पौराणिक कथाओं और हॉलिवुड मूवीज़ में भी आपने हिम मानव के बारे में जरूर देखा और सुना होगा। कई ऐसे लोग हैं जो हिममानव को देखने का दावा करते हैं, हालांकि इस बारे में कोई प्रत्यक्ष प्रमाण आज तक नहीं मिल पाया है। लेकिन अब भारतीय सेना ने हिमालय में हिम मानव येति की मौजूदगी का दावा किया है। यह पहली बार है जब भारतीय सेना ने सबूतों के साथ येति की मौजूदगी का दावा किया है। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें बर्फ के बीच बड़े-बड़े पांव के निशान देखे जा सकते हैं। इन निशानों को हिममानव ‘येतिÓ का माना जा रहा है। सेना की तरफ से जारी ट्वीट में कहा गया है, पहली बार भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम ने 9 अप्रैल 2019 को मकालू बेस कैंप के नजदीक 32&15 इंच वाले हिममानव येति के रहस्यमय पैरों के निशान देखे हैं। यह मायावी हिममानव इससे पहले केवल मकालू-बरून नेशनल पार्क में देखा गया था।

क्या है हिम मानव -हिम मानव यानि येति के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक है। लद्दाख के कुछ बौद्ध मठों ने दावा किया था कि हिम मानव येति उन्होंने देखे हैं। शोधकर्ताओं की मानें तो ये पोलर बियर वाली प्रजाति है जो 40 हजार साल पुरानी है। कुछ रिसर्चर कहते हैं कि ये भालू की ही एक प्रजाति है जो हिमालय में रहती है। इसे लेकर वैज्ञानिकों में भी एकमत नहीं हैं। येति के बारे में कहा जाता है कि यह हिम का बना विशाल मानव होता है, जिसके पूरे शरीर में बाल होते हैं और वह इंसानों की तरह चलता है। येति के बारे में प्रचलित है कि यह हिमालय एवं तिब्बती क्षेत्रों को अंदर निवास करता है। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि येति एक विशालकाय जीव है, जो दिखता बंदर की तरह है, लेकिन इंसानों की तरह दो पैरों पर चल सकता है।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply