Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखंड भारत स्काउट्स एंड गाइड को “राष्ट्रपति रोवर सम्मान प्रमाण पत्र” किया गया प्रदान

देहरादून । प्रदेशिक संस्था उत्तराखंड भारत स्काउट्स एंड गाइड के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य के रोवर विशाल कुमार आर्या को दिनांक 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “राष्ट्रपति रोवर सम्मान प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया। साथ ही विशाल कुमार आर्य ने इस सम्मान के माध्यम से उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित किया है। वर्तमान में वे डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देशन में राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर से राजनीति विज्ञान विषय में पीएच.डी. कर रहे हैं।

प्रदेशिक संस्था, उत्तराखंड भारत स्काउट्स और गाइड इस सफलता को राज्य के युवा रोवर-रेन्जर्स के लिए प्रेरणास्रोत मानती है और भविष्य में और अधिक प्रतिभाशाली स्काउट-गाइड सदस्यों के राष्ट्रीय मंचों पर प्रतिनिधित्व की आशा करती है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय संस्था के उच्च अधिकारियों के साथ साथ उत्तराखंड भारत स्काउट एंड गाइड संस्था के प्रादेशिक सचिव रवीन्द्र मोहन काला भी मौजूद रहे,राष्ट्रपति रोवर पुरस्कार मिलने पर प्रादेशिक संस्था के संगठन आयुक्त बीरेंद्र सिंह बिष्ट,प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राम सिंह नेगी,जिला संगठन आयुक्त इब्ने हसन,रोवर लीडर डॉ.सुनील कुमार ने बधाई और शुभकामनाएँ दी एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रेषक -विश्व प्रकाश मेहरा,स्काउट मीडिया कोरोस्पोंडेंट, उत्तराखंड

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …