Breaking News

महिलाओ ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया

ऋषिकेश  (दीपक राणा) ।   देहरादून रोड स्थित वेडिंग प्वाईंट में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र की महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया। इस दौरान नृत्य, फैशन और तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें टीना गौड तीज क्वीन बनीं।
रविवार को हरियाली तीज महोत्सव शुभारंभ सुरकंडा देव डोली के उपासक अजय बिजल्वाण और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरकंडा देव डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज महोत्सव की बधाई दी और भगवान शिव-मां पार्वती से सभी महिलओं के सुख-समृृद्धि की कामना की। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि हमारे पर्व और त्यौहारों ही हमारी संस्कृति हैं, इसके संरक्षण के लिए पर्व और त्यौहारों से जुड़ा रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी महिलाओं से घरों का सेग्रीगेट कर कूड़ा वाहन में देने की अपील की और सब्जी आदि की खरीददारी के लिए महिलाओं से कपड़े के बैग ले जाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नगर पालिका की ओर से प्रत्येक घर में कपड़े के थैले वितरित किए जाएंगे। वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ हमें प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन पर ध्यान देना आवश्यक है। इसके बाद महिलाओं की पारंपरिक गीतों व सांस्कृतिक नृृत्य की प्रस्तुतियों कार्यक्रम में समां बांधा। साथ ही राधे चल झूलन, वो कृृष्णा है, बांके बिहारी की देख छटा-मेरो मन हो गया लटा पटा आदि गीतों पर महिलाएं राधा-कृृष्ण के संग जमकर झूमे और झूला खेला।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा आर्य, अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद स्वाति पोखरियाल, बृृजेश गिरी, सुमित्रा पंवार, कविता पंवार, अमिता उनियाल, ज्योति उनियाल, पदमा सेमवाल, शैला खंडूडी, संगीता उनियाल, लक्ष्मी रावत, अर्चना बिजल्वाण, अनिता कोठियाल, आरती चौहान, सीमा बिजल्वाण, दीपा भट्ट, सुरेंद्र भंडारी, संजय बडोला, नवीन रतूड़ी, राजीव गौड आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Check Also

Food Safety in Uttarakhand: Quest for a Suitable Model

Opening a newspaper in the morning, particularly during festival seasons, one frequently encounters headlines such …