Breaking News
petrol

पेट्रोल व डीजल के लिए परेशान रहे यात्री

petrol

उत्तरकाशी (संवाददाता)। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर भारी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचते ही पेट्रोल व डीजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। रविवार को ज्ञानसू व मुख्य बजार स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल न मिलने से नगर क्षेत्र के लोगों व चारधाम यात्रा पर आये तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पांच घंटे के करीब एक बजे पेट्रोल की गाड़ी पहुंच गई थी और आपूर्ति कर दी गई है। जनपद में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के चरम पर पहुंचते ही मैदानी क्षेत्रों से सप्लाई होने वाले पेट्रो पदार्थों समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की सेवाओं की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। रविवार को जिला मुख्यालय के बस स्टैंड, ज्ञानसू व मातली में स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल न मिलने से अधिकांश दुपहिया व चार पहिये वाहनों के चक्के जाम रहे। स्थानीय निवासी आशीष मिश्रा, दिनेश भट्ट, मनमोहन आदि का कहना है कि ज्ञानसू पेट्रोल पंप पर हर दूसरे दिन पेट्रोल आपूर्ति न होने की समस्या बनी हुई है। जबकि मेन बस स्टैंड पर यात्री वाहनों की संख्या में आने के कारण आपूर्ति जल्द समाप्त हो जाने से समस्या बन रही है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की जिलें में समय पर पर्याप्त आपूर्ति के लिए पेट्रोल पंप मालिकों को निजी से अतिरिक्त निजी वाहन से तेल मंगवाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देशों का नहीं हो रहा सहीं ढंग से पालन उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कई बार बैठक आयेाजित की गई। जिसमें सड़क, परिवहन, संचार, पेयजल, खाद्य आपूर्ति सहित अन्य यात्रा से संबंधित अधिकारियों को समय से पूर्व पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अक्षय तृतीय के पर्व पर सात मई को प्रारंभ हुई चारधाम यात्रा के महज 15 दिनों बाद ही यात्रा व्यवस्थायें चरमाने लगी है। आलम यह है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यात्रा मार्ग पर जहां गंगनानी, सुक्की, हर्षिल, भैरों घाटी, बड़कोट, नौगांव, सहित जानकी चट्टी में यात्रियों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। वहीं दोंनो धामों के मुख्य पड़ाव जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में हर दूसरे दिन यात्रियों को पट्रोल व डीजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे स्पष्ट है कि डीएम के आदेशों का यात्रा से संबंधित अधिकारी कड़ई से पालन नही कर रहे हैं। जिससे जिले में हर रोज नई समस्या उत्पन्न हो रही है।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …

Leave a Reply