मुख्यमंत्री हेल्पलाइन १९०५ की समीक्षा के बाद समयबद्ध शिकायत निस्तारण और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
देहरादून ( दैनिक नेशनल वार्ता) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने, शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने तथा प्रत्येक मामले की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी विभागों को जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए ।
National Warta News