नेशनल वार्ता ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की गतिविधियां लगातार बढ़ने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों द्वारा बिना वैध लाइसेंस के सामान बेचने और अनाधिकृत रूप से ट्रेनों में चढ़ने का यह एक गंभीर मामला है।
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के भीतर अनाधिकृत वेंडिंग से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर अक्सर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में बिना अनुमति के वेंडर खुलेआम कारोबार कर रहे हैं और उन्हें रोकने के बजाय कुछ आरपीएफ कर्मियों की मिलीभगत से अंदर प्रवेश मिल रहा है। इससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में अवैध वेंडरों की बढ़ती मौजूदगी से अव्यवस्था फैल रही है। मामले में रेलवे प्रशासन और आरपीएफ से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
National Warta News