Breaking News
hospital ght444

जिला अस्पताल सड़क पर जाम से मरीजों की बढ़ी मुश्किल

hospital ght444

बागेश्वर (संवाददाता)। जिला अस्पताल के आगे लग रहे जाम से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की संकरी सड़क को ड्राइवरों ने पार्किंग बना दिया है। जाम लगने से मरीजों व तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सड़क पर गाड़ी पार्क करने में रोक लगाने की मांग की है। बुधवार की सुबह भी अस्पताल की सड़क पर जाम लग गया। सड़क के एक किनारे कई गाडिय़ां पार्क थी। जिसके चलते दूसरी गाडिय़ों को पास लेने में दिक्कत हुई। राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के मुख्य और इमरजेंसी गेट तक गाडिय़ां पार्क होने से लोगों को भीतर जाने और बाहर आने में भी मुश्किल हुई। लगातार जाम के चलते वाहनों के हॉर्न और आवाज से भर्ती मरीजों को भी दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल लाइन सिंगल और संकरी है। यहां पर रोजाना वाहन पार्क किए जा रहे हैं। जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने रोड को वन वे करने और गाड़ी पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इधर कोतवाल टीआर वर्मा ने कहा कि नगर में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अस्पताल सड़क पर गाड़ी पार्क करने पर प्रतिबंध है। कोई नियम तोड़ते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री …

Leave a Reply