Breaking News
fire train

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी चंडीगढ़-कोचुवली एक्सप्रेस में लगी भीषण आग

fire train

नईदिल्ली । दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। यहां प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर खड़ी चंडीगढ़ कोचुवली एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन आग लगने से पूरे प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। आज दोपहर करीब दो बजे ट्रेन की दो बोगियों में भीषण आग लगी।
एक्सप्रेस की पिछली बोगी में लगी आग धीरे धीरे बढ़ती गई जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए वहां दमकल की चार गाडिय़ों को बुलाना पड़ा। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला था। बताया जाता है कि बोगी को अलग करके आग पर काबू पाया गया। ये ट्रेन चंडीगढ़ से चलती है।

Check Also

धराली-हर्षिल गंगा घाटी में आपदा राहत कार्य में स्काउट गाइड का सराहनीय योगदान

उत्तरकाशी (धराली)।  दिनांक 5 अगस्त 2025 को धराली-हर्षिल गंगा के ऊपरी घाटी क्षेत्र में आई …

Leave a Reply