Breaking News
45564577gffgf

ऊर्जा संरक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली

45564577gffgf

पौड़ी (संवाददाता)। ऊर्जा संरक्षण को लेकर शनिवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। शनिवार को जीआईसी, डीएवी, जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बस स्टेशन से रामलीला मैदान तक हुई रैली में छात्र-छात्राओं ने लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रामलीला मैदान में परियोजना अधिकारी उरेडा शिव सिंह मेहरा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक बीसी बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बीते 12 दिसंबर को जीआईसी पौड़ी में ऊर्जा संरक्षण को लेकर हुई चित्रकला, निबंध, लेखन प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। उरेडा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को एलईडी बल्ब भी वितरित किए गए। इस मौके पर खंडशिक्षाधिकारी विनीता शाह, योगंबर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, संग्राम सिंह नेगी, अनूप मणि आदि शामिल थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply