Breaking News
kangna

कंगना रणौत को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा

kangna

नईदिल्ली । शिवसेना नेता संजय राउत के निशाने पर आई अभिनेत्री कंगना रणौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंगना के मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने की नसीहत दी थी। इस पर कंगना ने कहा था कि वे 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं। उनके सुरक्षा को देखते हुए हिमाचल सरकार पहले उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की बात कह चुकी है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे। इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply