Breaking News
train bangladesh

पचपन सालों बाद फिर दौड़ेगी भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रेन

train bangladesh

नई दिल्ली । भारत और बांग्लादेश के बीच 55 साल बाद एक बार फिर ट्रेन दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के हल्दीबाड़ी और पड़ोसी बांग्लादेश के चिल्हाटी के बीच का रेल मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रहेंगी जिसकी पुष्टि नॉर्थईस्टफ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने की है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच पहले भी रेल लाइन के जरिए आवागमन होता था। कूच बिहार के हल्दीबाड़ी से उत्तरी बांग्लादेश के चिल्हाटी तक की रेल लाइन भारत और फिर पूर्वी पाकिस्तान के बीच 1965 में रेल संपर्क टूटने के बाद खराब हो गई थी। अब इस रेल मार्ग को एक बार फिर से चालू किया जा रहा है। 

Check Also

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन, चारधाम यात्रा की गई स्थगित, श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील

देहरादून । उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की ओर से …

Leave a Reply