Breaking News
god shiv devotee of cm

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कुमाऊं मंडल भ्रमण के दूसरे दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की

god shiv devotee of cm

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कुमाऊं मंडल भ्रमण के दूसरे दिन की शुरुआत रानीखेत के निकट स्थित चिलियानौला में श्री श्री 1008 हेडाखान भोले बाबा जी के आश्रम में स्थित शिव मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ की। ईश्वर से उन्होंने उत्तराखंड की उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस मंदिर को कुमाऊँ के प्रसिद्ध संत बाबा हेड़ाखान ने स्थापित किया था। उन्होंने कई वर्षों तक इस स्थान पर ध्यान और तप किया था। बाबा की विद्वता व सिद्धि को देखते हुए स्थानीय लोग उनकी पूजा करते थे। अब बाबा के ब्रह्मलीन होने के पश्चात् इस मंदिर में बाबा के मूर्ति रूप की पूजा की जाती है। उनके असंख्य भक्त बाबा को भगवान शिव का अवतार मानते हैं और बाबा को श्री श्री 1008 बाबा हेड़ाखान महाराज के नाम से जाना जाता हैं। यह मंदिर भगवान शिव और बाबा हेड़ाखान जी महाराज को समर्पित हैं।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply