Breaking News

आगाज:शिवानी,विपिन के जज़्बे को सलाम,जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने किया गोल्ड पर कब्ज़ा

No description available.

ऋषिकेश। ऋषिनगरी में जिला स्तरीय करांटे प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस मौके पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ गेस्ट ने दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने कहा कि अपनी देव भूमि में प्रतिभा की कमी नही। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की। देवभूमि ऋषिकेश करांटे ट्रेनिंग सेंटर ने जिला प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रदेश का ही नही राष्ट्र का भी गौरव प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में देहरादून की टीम ने मात खाई जबकि शिवानी गुप्ता औऱ विपिन डोगरा की टीम ने हुनर दिखा कर प्रतिभाओं को धूल चटा दी ट्राफी पर कब्ज़ा कर ख़िताब अपना नाम किया। इस मौके पर कोच शिवानी गुप्ता ने कहा कि उनकी होनहार सबसे कम उम्र की स्टूडेंट आव्या रतूड़ी ने गोल्ड मेडल लाकर तीर्थ नगर का नाम रोशन किया है, इसके साथ ही ऋषिकेश के बच्चों ने ट्रॉफी अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर कोच विपिन डोगरा ने बताया कि पहली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में उन्हें क्षेत्र की जनता से और जनप्रतिनिधियों से बहुत प्यार मिला है। आगे भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर

संसाई मिंटू सैनी महासचिव शिकाई उत्तराखंड,
संसाई विनोद लखेरा अंतर्राष्ट्रीय जुजित्सु कोच,संसाईअजय गुरुंग,संसाई विशान क्षेत्री, संसाई सुबोध साहनी,संसाई सुरेंद्र कुमार ,जबकि समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुरेंद्र मोगा, रोटरी क्लब के चेयरमैन नितिन गुप्ता, पार्षद अजीत गोल्डी आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply