Breaking News

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में पूर्व सांसद स्वर्गीय बची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में हुए सम्मिलित

देहरादून । मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री बची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत आज देहरादून के बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री बची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्री बची सिंह रावत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

 

 

Check Also

जनगणना 2027: गजा तहसील में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 40 पर्यवेक्षक और प्रगणक हुए प्रशिक्षित

नई टिहरी:  भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत नई टिहरी जिले की गजा तहसील में …

Leave a Reply