Breaking News
swarsati vidhya

अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान उत्तराखंड द्वारा छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु हुई बैठक

swarsati vidhya

ऋषिकेश(दीपक राणा)। आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के विवेकानंद योगसभागार में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति व छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु सभी आचार्यो व प्रधानाचार्य की विद्याभारती उत्तराखंड द्वारा एक बैठक आहूत की गई। बैठक का शुभारंभ भुनेश्वर साहू (क्षेत्रीय संगठन मंत्री) , डॉ अनिल शर्मा हिंदी प्रवक्ता (विद्या भारती पदाधिकारी) , विनोद रावत(सह प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। बैठक में भुवनेश्वर साहू ने छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर व नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए सभी आचार्यो व प्रधानाचार्यो को बताया कि हमे उस ट्रेन के इंजन की तरह आगे खड़े रहना है , और पूरी ट्रेन की बोगियों को आगे लेकर जाना है,तो हमें अभी से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रयोगों व सिद्धान्तों को अपना लेना चाहिए क्योंकि हम शिक्षाविद है और हमारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। वही बैठक में ऋषिकेश क्षेत्र के विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय के प्रधानाचार्यो ने अपने अपने विद्यालय की कार्यप्रणाली को विद्या भारती के पदाधिकारियों के सम्मुख रखा। बैठक मे राजेंद्र प्रसाद पांडे( प्रधानाचार्य आवास विकास ऋषिकेश, विजय बड़ोनी( प्रधानाचार्य पुष्पा बडेरा ढाल वाला), रजनी रावत( प्रधानाचार्य बालिका विद्या मंदिर 14 बीघा) एवं ऋषिकेश क्षेत्र के शिशु व विद्या मंदिर के लगभग 75 आचार्यगण आदि उपस्थित रहे।

swarsati

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply