Breaking News

सब चोर चौकीदार को चोर कहेंगे तो क्या जनता उनकी बात मान लेगी: विदेश राज्य मंत्री

देहरादून (संवाददाता)। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने पीएम मोदी को चोर कहने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सब चोर चौकीदार को चोर कहेंगे तो क्या जनता उनकी बात मान लेगी। श्री सिंह अपने देहरादून दौरे के दौरान रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राफेल डील को झूठ बताने की एक सोच बनाई गई है। कांग्रेस की पहले से ही यही सोच रही कि बार-बार झूठ बोलो। कांग्रेस ने अपनी गलतियों पर पर्दा डाला है और झूठ का सहारा लिया है। वीके सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी हर राजनीतिक पार्टी की है। राफेल डील कांग्रेस ने शुरू की थी, अब उसे पूरा बीजेपी ने किया तो इसमें बुरा क्या है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि आखिर राफेल पर उनका सोर्स ऑफ इंफोर्मेशन क्या था। साल 2007 से 2014 तक यूपीए ने डील फाइनल क्यों नहीं की। इन सात सालों में वायुसेना की मारक क्षमता कम हुई थी। केंद्र सरकार ने राफेल डील में गवर्मेंट टू गवर्मेंट डील की है। कांग्रेस को इस पर भी भरोषा नहीं है। वायुसेना की क्षमता जो कम हुई है उसका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने पीएम को चोर बोलने को लेकर भी सवाल खड़े किए। सिंह ने कहा कि अगर सब चोर चौकीदार को चोर बोलेंगे तो क्या जनता मानेगी। सुप्रीम कोर्ट में भी उन्हीं लोगों ने मामला उठाया, जिन्होंने इसे बाहर गलत प्रचारित किया। अब वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। वीके सिंह ने ये भी कहा कि राफेल डील पर बीजेपी संसद में चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस इस चर्चा से भाग रही है। अगर चर्चा होगी तो उनका सारा झूठ बाहर आ जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का फैसला साफ है, अब उनके दिमाग में कौन सा शक बैठा हुआ है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस बताए की एचएएल पर क्यों फैसला नहीं लिया गया था। साथ ही बताया कि कैग रिपोर्ट पर सरकार ने संशोधन के लिए याचिका लगाई है। इससे पहले विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने विजय दिवस पर देहरादून की डिफेंस कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। जिसके बाद उन्होंने कांंग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में कुछ भी नहीं बचा है। कांग्रेस नेताओं के बयान को आड़े हाथों लेते हुए वीके सिंह ने कहा, बेकार की बातों पर ध्यान देने की जरूरत ही नहीं है। वहीं, पाकिस्तान की कूटनीति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी तो बस पाकिस्तान की चाल-ढाल देखो। दून में जनरल हणोत के समाधि स्थल से जुड़े विवाद पर विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि यह मामला राज्य सरकार के पास है। इसका उचित समाधान जरूर निकलेगा।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply