उत्तरकाशी । बाल विकास परियोजना पुरोला इकाई के तत्वावधान में पुरोला तहसील सभागार में दिव्यांग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में उन्हें विशेषज्ञों द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रुप से दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके देखभाल संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रेफल चेशायर होम देहरादून के विशेषज्ञ गंगा ङ्क्षसह, पुष्पा फरस्वाण और विक्रम ङ्क्षसह ने शिविर में प्रतिभाग कर प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामस्तर पर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मौके पर एसडीएम पी.एस. राणा, सीडीपीओ सुभाष चन्द्र, सुपरवाइजर कौशल्या बधानी आदि उपस्थित रहे।
National Warta News