Breaking News

तीन देवियों की ललकार राष्ट्रीयता सर्वोच्च विचार

अदिति, अपर्णा और प्रियंका
अब देश की मान-मर्यादा पर
चोट न करने पाए कोई रावण की लंका
तीन बेटियाँ राम-कृष्ण प्रदेश की
मुड़ जाएंगी जिधर-जिधर
कमल की फसल उगलेगी
माटी प्रदेश की उधर-उधर
शुकून प्रदेश की माँ-बहनों ने
पाया है जो इन चार-पाँच सालोँ में
उस शुकून का जिम्मा बहनों वक्त ने
आपके कंधों पर भी डाला है
धृतराष्ट्रों के मुँह पर तो सदा ही
लटका रहा ताला है
जब-जब दुर्योधनों से
पड़ा द्रोपदी का पाला है
जात-पात, ऊँच-नीच और मजहब से
राष्ट्र का ‘आज’ खतरे में है
ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य देश का
समझो कतरे-कतरे में है
देश की प्रचंड समस्याएं
जात-पात में बँट कर हल नहीं होंगीं
देश की सभी समस्याएं
सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास
— और सबके प्रयास से ही हल होंगीं
आप तीन की गंगा, यमुना और सरस्वती प्रदेश में
राष्ट्रीयता की त्रिवेणी बहा देगी
10 मार्च को मातृ-शक्ति का परचम ऊँचा लहरा देगी।

सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार


Check Also

.

  वीरेन्द्र देव गौड़/सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला

Leave a Reply