Breaking News
desi daru

अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

desi daru

रुडकी (संवाददाता)। अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने नारसन कलां गांव में मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापामारी की। जहां पर एक महिला शराब बेचती हुई पकड़ी गई। महिला के कब्जे से दो लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मंतलेश निवासी नारसन कलां बताया है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply