Breaking News

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैं हुआ पुरस्कार वितरण कार्येक्रम

No description available.

ऋषिकेश (दीपक राणा) । आवास विकास सिथत-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैं हुआ पुरस्कार,वितरण पुरुस्कार रूप में दिए गए स्मृति चिन्ह।।विवेकानंद योग सभागर में सुशीला बर्त्वाल (शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त कर्ता) को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय व शिक्षिका सुशीला बर्त्वाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में सुशीला बर्त्वाल ने कहा कि यदि हमारे अंदर सेवाभाव, समर्पण तथा कुछ कर गुजरने की ललक हो तो हम समाज को प्रेरणा दे सकते हैं| उन्होंने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा ठीक इस विद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा के साथ-साथ प्राण छात्राओं का सर्वांगीण विकास किया जाता है जोकि सराहनीय है| इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह तथा उत्तरीय वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया ,व कहा कि अगर किसी व्यक्ति में कार्य करने की इच्छा है एवं वह कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं करता है तो निश्चय ही वह व्यक्ति सफलता की ओर अग्रसर होता है,छात्र छात्राओं के लिए आप प्रेरणादाई है। इस अवसर पर सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट ,रामगोपाल रतूड़ी, रजनी गर्ग ,सन्दीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply