Breaking News
amarnath temple photo

गुफा में भक्तों को दर्शन देने के लिए विराजमान हो गए हैं बाबा बर्फनी

amarnath temple photo

श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फनी अपने पूर्ण आकार में भक्तों को दर्शन देने के लिए विराजमान हो गए हैं। श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। आधिकारिक तौर पर इसी दिन से श्रद्धालु पवित्र गुफा में प्रवेश कर पाएंगे। यात्रा रक्षा बंधन के दिन सात अगस्त तक चलेगी। बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के एक दल के अनुसार, पवित्र हिमलिंग के अलावा मां पार्वती, गणपति और नंदी भी अपने हिमलिंग रूप में विराजमान हो चुके हैं। श्रद्धालुओं का दावा है कि हिमलिंग की ऊंचाई लगभग सवा छह मीटर है। हालांकि यात्रा मार्ग अभी पूरी तरह बर्फ  से ढका हुआ है और पवित्र गुफा की तरफ  जाने वाले पहलगाम व बालटाल दोनों रास्ते बंद हैं।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply