Breaking News
Indramani Badoni

बडोनी की जयंती उत्तराखंड लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई

Indramani Badoni

रुडकी (संवाददाता)। स्कॉलर एकेडमी स्कूल में इंद्रमणि बडोनी की जयंती उत्तराखंड लोक संस्कृति दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।रुड़की में दिल्ली रोड स्थित स्कॉलर्स एकेडमी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि सैनिक अस्पताल रुड़की के लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अदनान मसूद और डॉक्टर उम्मेमा अख्तर ने दीप जलाकर किया। छात्र -छात्राओं ने इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें दिव्यांशी , देवांश, शिवानी ,अनुष्का, शशि ,अंकुश ,अनिकेत ,कनक अन्य छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विशष्ठि अतिथि प्रदुमन चौधरी, प्रबंधक श्याम सिंह नाग्यान, प्रधानाचार्य कैप्टन दीक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply