Breaking News
sugar

गन्ना किसानों ने चीनी मिल की अधिशासी निदेशक से मुलाकात की

sugar

किच्छा (संवाददाता)। विधायक राजेश शुक्ला ने गन्ना किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ चीनी मिल की अधिशासी निदेशक रुचि मोहन रयाल से मुलाकात की। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने रुचि मोहन रयाल को गन्ना तोल, कांटा पर्ची एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। विधायक शुक्ला ने आरोप लगाया कि चीनी मिल कर्मचारी गन्ना किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपना रहे हैं, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रुचि मोहन रयाल ने विधायक को भरोसा दिलाया कि गन्ना किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चीनी मिल में लगने वाले एथेनॉल प्लांट की घोषणा पर विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों का आभार जताया। इस दौरान गुरचरण सिंह कामरा, राजेश चराया, मनजीत सिंह, अविनाश ठुकराल, नरेंद्र ठुकराल, विपिन जल्होत्रा, हरपाल सिंह, परमजीत सिंह, अमित मदान, नितिन मिश्रा, कृष्णा कान्हा तिवारी, परमजीत सिंह, प्रेम श्रीवास्तव, गौरव अरोरा, मनजीत सिंह मौजूद थे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply