Breaking News
int trump

जॉर्जिया में वोटों की गिनती में बाइडेन ने ट्रंप पर हासिल की बढ़त

int trump

वाशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन जॉर्जिया प्रांत में मतगणना में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं से आगे हो गए हैं। शुक्रवार सुबह तक, बाइडेन ने गिने गए मतों में ट्रंप पर बढ़त बना ली। ट्रंप के लिए जॉर्जिया प्रांत में जीतना जरूरी है। यह लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है। बाइडेन को अब 917 वोट की बढ़त है। इस मुकाबले में जीत किसकी होगी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि हजारों वोटों की गिनती अभी बाकी है। बाइडेन 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ओर बढ़ रहे हैं जो राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित होने के लिए जरूरी है। उन्होंने विस्कॉन्सिन और मिशीगन में जीत हासिल कर ली है।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply