Breaking News
jungle

जंगलों का सुलगना बदस्तूर जारी

jungle

चम्पावत (संवाददाता)। चम्पावत में जंगलों का सुलगना बदस्तूर जारी है। मंगलवार को देवीधुरा, भिंगराड़ा और सूखीढांग के जंगल एक बार फिर से धधक उठे। आग की तीन घटनाओं में साढ़े छह हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ गए। निकटवर्ती सिमल्टा गांव के जंगल में लगी आग से नगर में धुएं की मोटी चादर बिछ गई है। इस फायर सीजन में अब तक आग की 103 घटनाओं में 150 हेक्टेयर जंगल आग से खाक हो चुके हैं।चम्पावत वन प्रभाग के तहत जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। बीते मंगलवार को देवीधुरा क्षेत्र के मूलाकोट, थली, मोरनौला, खुजेठी, धूनाघाट, नलिया और पाटी के जंगल में आग लग गई। इसके अलावा भिंगराड़ा और सूखीढांग के जंगल भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने से वन संपदा को जबरदस्त नुकसान पहुंच रहा है।उधर सीमांत गुरु गोरखनाथ कंपार्टमेंट के जंगल बीते एक माह से रह रह कर धधक रहे हैं। रंगकर्मी राजेंद्र प्रसाद गहतोड़ी ने बताया कि रियांसी, बमनगांव, निलोड़ी और आमड़ा गांव के जंगल आग से सुलग रहे हैं। सिमल्टा के जंगल भी बीते तीन दिन से आग से सुलग रहे हैं। नगर के करीब के जंगल में आग लगने से जिला मुख्यालय में धुएं की चादर बिछ गई है। इस वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply