Breaking News
bsnl

मांगों पर कार्यवाही न होने से भड़के बीएसएनएल कर्मी

bsnl

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। बीएसएनएल अधिकारी/कर्मचारी यूनियन एसोसिएशन की यहां केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। हड़ताल के पहले दिन सर्वप्रथम एसोसिएशन से जुड़े कर्मियों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हड़ताली कर्मियों ने कहा कि संचार राज्य मंत्री की ओर से उनकी लंबित मांगों पर दिए आश्वासन आज तक पूरे नहीं हुए। जिसके कारण उन्हें हड़ताल करने को विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत फिटमेंट बेनिफिट के साथ नया वेतनमान, फोर जी स्पेक्ट्रम का आवंटन, एक जनवरी 2017 से सेवानिवृत्ति का पेंशन सरकारी नियमानुसार रिविजन, बीएसएनएल के मोबाइल टॉवरों का आउट सोर्सिंग के माध्यम से संचालन व रख-रखाव का प्रस्ताव रद्द करने आदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही हो। इस मौके पर एजीएम पालीवाल, एमएम सती, पीवी डोभाल, रामभगत आदि मौजूद रहे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply