Breaking News
aag

आग लगने से दर्जनों सेब के पेड़ जलकर राख

aag

विकासनगर (आरएनएस)। जौनसार बावर क्षेत्र के जंगलों में आग थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पूर्व कालसी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग के बाद मंगलवार रात फाटी खत क्षेत्र के जंगलों ने आग लगी। आग में किस्तूड़ गांव निवासी एक बागवान के दर्जनों सेब के पेड़ जल गए। मंगलवार शाम करीब सात बजे फाटी खत वन जंगल में लगी आग धीरे-धीरे फाटी छानी की ओर बढऩे लगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग देखी तो, बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने पहुंच गये। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत कर आग बुझाई। लेकिन, तब तक किस्तूड़ गांव निवासी बागवान फतेह सिंह के बगीचे में आग पकड़ ली। जिसमें दर्जनों सेब के पेड़ जलकर राख हो गये। हालांकि, हवा न होने के कारण जल्द ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। बागवान फतेह सिंह ने बतया कि पांच वर्ष में तीन बार उसके बाग में आग की घटना हो चुकी है। उन्होंने मामले में उद्यान विभाग व राजस्व विभाग को सूचित कर मदद की गुहार लगाई है। उधर, संपर्क करने पर वन क्षेत्राधिकारी हरीश गैरोला ने बताया कि आग खत वन से होकर बगीचे तक पहुंची है। बगीचे का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों के आग बुझाने के प्रयास की प्रशंसा भी की।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply