Breaking News
satpal ji meeting

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने श्री बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

satpal ji meeting

आज कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने श्री बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में श्री केदारनाथ धाम के कायाकल्प करने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। केदारनाथ में हंस कुंड,उदक कुंड, रेतस कुंड,आदि गुरू शंकराचार्य समाधि स्थल, गौरीकुंड का पुनरोदय, यात्री वेटिंग शेड, वेटिंग रूम, भोग मंडी निर्माण, मंदिर समिति कार्यालय, प्रशासनिक भवन, पुजारी निवास एवं कर्मचारी आवास के कार्य एवं बदरीनाथ में यात्रियों की सुविधाओं संबंधी योजनाओं को मास्टर प्लान में रखा गया। बैठक में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं मुख्यकार्याधिकारी व अधिशाषी अभियंता सहित पर्यटन विभाग के आला अधिकारी के साथ -साथ आर्किटेक्ट नकुल शाह भी शामिल हुए।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply