Breaking News

2 दिन ऋषिकेश में रहेगा कैंप कार्यालय-पुलिस अधीक्षक देहात

No description available.

कोतवाली ऋषिकेश (दीपक राणा) श्रीमान डीजीपी महोदय के आदेश पर पुलिस अधीक्षक देहात महोदय का 2 दिन ऋषिकेश में रहेगा कैंप कार्यालय, आज जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर, उप निरीक्षक गणों की ली गई मीटिंग व किया घाटों का निरीक्षण श्रीमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) महोदय उत्तराखंड के द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात महोदय का दो दिवसीय कैपं कार्यालय (बुधवार व बृहस्पतिवार) ऋषिकेश में लगाने हेतु आदेशित किया गया है। जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के आदेश पर आज पुलिस अधीक्षक देहात महोदय कोतवाली ऋषिकेश में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व व्यक्तियों से रूबरू हुए। जहां सभी से यातायात व्यवस्था व अपराधों की रोकथाम के संबंध में बातचीत की गई। गोष्ठी के पश्चात देहात महोदय के द्वारा ऋषिकेश स्थित घाटों का निरीक्षण किया गया। इसके अपश्चात कोतवाली ऋषिकेश में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों की गोष्ठी ली गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

No description available.

Check Also

सीएम धामी ने  किया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा

देहरादून ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा …

Leave a Reply