Breaking News
kkklklkhjj767

निर्धन कन्याओं की शादी के लिये बांटे चैक

kkklklkhjj767

देहरादून (संवाददाता)। नेशविला रोड स्थित मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने आवास पर 31 निर्धन कन्याओं की शादी के लिये चैक वितरण किये। हंस फाउंडेशन की ओर से शादी के लिये आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। विधायक का कहना है कि विधानसभा की गरीब परिवार की कन्याओं की शादी की लिस्ट हंस फाउंडेशन को भेजी गयी थी। जिसका हंस फाउंडेशन ने संज्ञान लिया और आर्थिक सहायता के लिये हाथ बढ़ाया। उनका कहना है फाउंडेशन की ओर से विधानसभा में 12 शहीद द्वार भी बनाये गये हैं। समाज में गरीब, दिव्यांग, जरूरत मंदों के लिये निस्वार्थ भाव से संस्था काम कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महानगर उपाध्यक्ष आरएस परिहार, पार्षद नंदनी शर्मा, सत्येन्द्र नाथ, संजय नौटियाल, चुन्नी लाल, कमल थापा, अरविन्द डोभाल, निरंजन डोभाल, मंजीत रावत, अनुज रोहिला, बादल प्रकाश, अनुज कौशल,नैनसिंह पंवार, प्रेम सिंह पंवार, आदि मौजूद रहे। इनको किया चैक वितरण – आनन्द सिंह, मुन्नी देवी, अनिल बहादुर, रोशन लाल मंमगाई, बीना पंवार, सुरेश कुमार यादव,चन्द्रमोहन मंमगाई, पूनम देवी, गीता शाह, सुनीता क्षेत्री, अशोक कुमार, चन्द्रकला देवी, शहजादी, शालू ,ऊषा, मीना देवी, हरीश चन्द्र, ललिता, लीलावती, दिनेश शर्मा, नूरूलहक अंसारी, खेम सिंह नेगी, राजेन्द्र कुमार, दीवान चन्द्र आर्य, विमला देवी, सुनीता देवी, राम सिंह राणा, मालती मधवाल, सुषमा, सुनील बिष्ट को चैक वितरण किया गया।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply