Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री …

Leave a Reply