Breaking News
garlanded

शहीद दुर्गामल्ल की मूर्ति पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

garlanded

देहरादून (सू0 वि0) । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढी कैंट, देहरादून में शहीद दुर्गामल्ल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल ने देश की आजादी से पहले देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने आजाद हिंद फौज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंग्रेजी हुकूमत के माफीनामें के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए फांसी के फंदे को चूमना स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के दो सपूतों शहीद दुर्गामल्ल एवं वीर केसरी चन्द ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर विधायक श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply