Breaking News
amit

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निशानेबाज अमित कुमार को किया सम्मानित

amit

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में निशानेबाज श्री अमित कुमार को सम्मानित किया। भानियावाला के अमित ने दिसम्बर 2019 में भोपाल, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 02 रजत एवं एक कांस्य पदक हांसिल किया। मुख्यमंत्री ने अमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। निशानेबाज अमित ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 25 मी.पिस्टल जूनियर मैन सिविलियन टीम चैंपियनशिप एवं 25 मी. सेंटर फायर पिस्टल मैन सिविलियन टीम चैंपियनशिप में रजत पदक एवं 25 मी0 पिस्टल जूनियर मैन सिविलियन चैंपियनशिप व्यक्तिगत में कांस्य पदक हांसिल किया। इससे पूर्व उन्होंने 2018 में नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक जीता था।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

-मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की -स्वच्छता …

Leave a Reply