Breaking News
dog

आवारा कुत्तों को साहिया में छोडऩे का ग्रामीणों ने किया विरोध

dog

विकासनगर (संवाददाता)। छावनी बाजार चकराता में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों की मांग पर सेना ने करीब दो दर्जन से अधिक कुत्तों को पकड़कर सेना के ट्रक में भरकर साहिया क्षेत्र में छोडऩे पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते सेना ने अब आवारा कुत्तों को साहिया से करीब बारह किमी दूर ले जाकर जजरेट के समीप एक निर्जन स्थान पर छोड़ दिया है। छावनी बाजार चकराता के कुत्तों को सेना के जवान साहिया क्षेत्र में छोडऩे पहुंचे। लेकिन तभी साहिया के लोगों को पता चल गया। जिससे साहिया के लोग मौके पर एकत्रित हो गये और सेना के ट्रक से आवारा कुत्तों को नहीं उतारने दिया। ग्रामीण राजेंद्र राय, दयाल राय, मोहन शर्मा, मुकेश चौधरी, दया तोमर व विजयराम आदिन ने विरोध कर कहा कि पूर्व में भी छावनी परिषद से आवारा कुत्तों को साहिया में छोड़ा गया। आवारा कुत्तों ने तब कई लोगों को काट दिया था और काफी नुकसान लोगों को पहुंचाया। कहा कि किसी भी कीमत पर आवारा कुत्तों को साहिया में नहीं छोडऩे दिया जायेगा। ग्रामीणों के विरोध के चलते सेना को आवारा कुत्तों को साहिया से आगे करीब बारह किमी दूर जजरेट की पहाड़ी के नीचे छोडना पड़ा।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply