Breaking News

कोरोना के बढ़ते ग्राफ के उत्तराखंड में सरकारी कार्यालय एक मई तक बंद

देहरादून । राज्य सरकार ने कोराना के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि पर अगले दिन के लिए फिर सरकारी कार्यालय बंद कर दिए हैं, अलबत्ता इस दौरान आवश्यक सेवा वाले विभाग खुला रहेंगे। बुधवार को सचिव पंकज कुमार पांडेय ने यह आदेश किया है। बीती 25 अप्रैल को सरकार ने कोरोना महामारी रोकथाम के लिए दफ्तरों को बुधवार तक लिए बंद रखने का निर्णय लिया था। इस बीच कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके मद्देनजर अब एक मई शनिवार तक सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर बंद रखने का निर्णय लिया है। राज्य में जिन शहरों में महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है, वहां सरकार पहले ही तीन मई तक कोविड कर्फ्यू लागू कर चुकी है। बुधवार से हरिद्वार जिले में इसे लागू कर दिया है। हालांकि, कोविड कर्फ्यू के बावजूद कई शहरों में वाहनों का बड़ी संख्या में आवाजाही हो रही है। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच राज्य में सभी सरकारी कार्यालय सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सचिव सामान्य प्रशासन डॉ पंकज कुमार पांडेय की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया था कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालय अब 28 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और जरूरी होने पर उन्हें ऑफिस भी बुलाया जा सकता है। विदित है कि सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूर्व में 23, 24 और 25 अप्रैल को तीन दिनों तक सरकारी कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया था। लेकिन,प्रदेश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच ऑफिसों को बंद करन की तिथि दोबारा बढ़ाकर 01 मई कर दी गई है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply