Breaking News
corona

कोरोना से मौत का आंकड़ा 48 हजार पार, देश में 24 लाख से ज्यादा संक्रमित

corona

नेशनल वार्ता न्यूज़ | कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में इस महामारी के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गई है. साथ ही देश में संक्रमण से मृत्युदर घट कर 1.96 प्रतिशत हो गई है.देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 69,612 मामले सामने आए हैं और इसी के साथ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 24,56,073 हो गए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1000 से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हुई है. वहीं, देश में 17 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं. संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में स्वस्थ होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गई है. साथ ही देश में संक्रमण से मृत्युदर घट कर 1.96 प्रतिशत हो गई है.

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply