पिथौरागढ़ (संवाददाता)। दीपावली पर्व में कुछ ही दिन शेष रह गए है। मुख्य बाजार में दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए बिजली के विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध है। रात के समय बाजार में रखे यह सामान सबको अपनी तरफ आकर्षित कर रहे है। दीपावली पर्व को लेकर मां लक्ष्मी का पूजन करने व पूजन के लिए सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ अभी से बाजारों में जुटने लगी है। दुकानदारों द्वारा मोमबत्ती, कैलेंडर, बेचने के लिए शहर के बाजारों में छोटी-छोटी दुकाने सजने लगी है। शहर के मैन बाजार में लोगों को खरीदारी करने का सिलसिला जारी है। दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए तरह-तरह की लाइटों से बाजार पूरी तरह से सजा हुआ है। शाम होते ही दुकानों में लगी लाइटें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लेजर लाइट, चक्की, पौधा लाइट आदि लोगों की पंसद बनी है।
Check Also
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
हरिद्वार(संवाददाता)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी …
National Warta News