Breaking News
dehradun railway station

दून रेलवे स्टेशन की दीवारों पर लगेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

dehradun railway station

देहरादून (संवाददाता)। दून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधा के लिए फ्लेटफार्म नंबर एक पर आरसीसी बैंच बनवाई गई। इसके साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्टेशन के भवनों की दीवारों पर उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित चित्रकारी की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि 14 मार्च को अपर मंडलीय अभियंता (प्रथम) ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। उनके निर्देशन में प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के बैठने के लिए आरसीसी बैंच बनवाई गई है। बताया कि स्टेशन को मॉडल बनाने के लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा मिले इसके लिए स्टेशन के भवनों की दीवारों पर उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित चित्रकारी करवाई जा रही है। आरक्षण भवन पर चित्रकारी हो चुकी है। इसमें उत्तराखंड के वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ, रणसिंगा, मसकबीन के साथ ही टिहरी की नथ के चित्र भी बनाए गए हैं। यहां के रहन-सहन और खान-पान पर आधारित चित्रों को भी दीवारों पर उकेरा जा रहा है। अन्य भवनों पर भी चित्रकारी करवाई जाएगी।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply