Breaking News
fghghg

फायर वाचरों को तैनात करने की मांग

fghghg

अल्मोड़ा (आरएनएस)। वन आरक्षी एवं वनबीट अधिकारी संघ अल्मोड़ा वन प्रभाग एवं सिविल सोयम की ओर से रविवार को वन चेतना केंद्र एनटीडी में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों की कमी के चलते फील्ड कार्यो में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। फायर सीजन में वनाग्नि को देखते हुये प्रत्येक वीट पर चार फायर वाचर तैनात करने की मांग उठाई गई। वनबीट अधिकारी संघ के महामंत्री बलवंत सिंह भंडारी ने कहा कि वर्ष 2018 में जिन फायर वाचरों ने अग्नि सुरक्षा का कार्य किया था। उन्हें अब तक कार्य का मेहताना नहीं दिया गया है। वक्ताओं ने लंबे समय से वन वीट अधिकारियों को ठंड के सीजन में गर्म वर्दी, स्थाईकरण करने, दो या दो से अधिक बीट के कार्यभार होने पर बीट वाचर उपलब्ध कराने, विभागीय परिचय पत्र देने आदि मांग नहीं मानने पर विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश जताया। जल्द मांग नहीं मानने पर वन बीट अधिकारी संघ ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान बीते 24 जनवरी को एडीएम बीएल फिरमाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा कार्यशाला में नाप एवं वन पंचायतों में आग घटनाओं की जिम्मेदारी प्रधान और सरपंचों होने की निर्णय का स्वागत किया गया। यहां किशोर चंद्र, रोशन कुमार, राजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, कुबेर चंद्र आर्या, त्रिभुवन उपाध्याय, हेमंत नयाल, खजान मेहता, पूनम पंत, किरन तिवारी, कमला पांडे सहित रानीखेत, कोसी, जागेश्वर, सोमेश्वर, मोहान रेंज के कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply