Breaking News
dgp ashok

डीजीपी ने वनो को आग से बचाने हेतु दिए सुझाव

dgp ashok

देहरादून । वनों को आग लगाई तो होगी कार्रवाई ।।ऋषिकेश डीजीपी अशोक कुमार ने वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। यदि वन संपदा को आग लगाकर नुकसान पहुंचाते हुए यदि कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाएगा। और तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी। गर्मी पढ़ते ही कुछ असामाजिक तत्व जंगल में आग लगा देते हैं।जिससे उत्तराखंड में वन संपदा को लगातार नुकसान हो रहा है। आग से नुकसान के चलते डीजीपी अशोक कुमार काफी चिंतित नजर आए । उन्होंने तत्काल बयान जारी कर असामाजिक तत्व को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। कहा कि यदि असामाजिक तत्व वन संपदा को आग लगाते हुए पकड़े जाते हैं तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी होगी। वर्तमान समय में लग रही आग के बाबत भी जांच शुरू कर दी गई है। इसमें भी यदि असामाजिक तत्वों का हाथ पाया जाता है तो उनकी भी पहचान कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि वन संपदा जलने से पशु पक्षियों के आशियाने भी नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों को छूट देना बर्दाश्त नहीं है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply