Breaking News
Doon Medical College

दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में ‘वर्ल्ड ग्लूकोमा सप्ताह’ का समापन

Doon Medical College

देहरादून ( संवाददाता)। आज देहरादून के जाने माने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा 11 मार्च से शुरू हुए वर्ल्ड ग्लूकोमा सप्ताह का समापन हुआ। इस दौरान 3000 लोगों ने अस्पताल की तरफ से आयोजित ग्लूकोमा स्क्रीनिंग में भाग लिया जिनमे से 15 मरीजों को ग्लूकोमा फिल्ट्रेशन सर्जरी व 50 मरीजों को मात्र इलाज के तहत ग्लूकोमा से निदान दिया गया। इस दौरान डॉक्टर ओझा ने कहा कि 40 की उम्र पार कर चुके हर व्यक्ति को समय समय पर अपनी आँखों की जाँच कराते रहनी चाहिए। और ग्लूकोमा होने की एक बहुत बड़ी वजह शरीर में किसी भी प्रकार से स्टेरॉयड का सेवन भी है। अंत में डॉ. सुशील ओझा, सहायक प्रोफेसर व एचओडी नेत्र विभाग ने बताया कि यह सप्ताह बहुत ही कामयाब ग्लूकोमा सप्ताह रहा जिसमें देश भर से 500 डॉक्टरों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने डॉ आशुतोष सयाना(डी एम ई), डॉ पी. बी. गुप्ता व डॉ के. के. टम्टा का पूरे सप्ताह चले कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद् दिया।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply