Breaking News
elephant

बस्तिया में हाथियों ने मचाया उत्पात

elephant

चम्पावत (संवाददाता)। बस्तिया में शुक्रवार रात हाथियों ने खूब उत्पात मचाया। काश्तकार आनंद सिंह, गोविंदी देवी, लक्ष्मण सिंह, ईश्वर दत्त ने बताया कि हाथी देर रात को गांव में घुस आए थे। हाथियों ने खड़ी गेहूं की फसल के साथ सरसों की फसल को भी नष्ट कर दिया है। ग्राम प्रधान कविता धौनी ने बताया कि कई समय से लगातार वन विभाग से हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की जा रही है। मगर अब तक वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। लोगों ने वन विभाग से जल्द ही सोलर फेसिंग लगाने के साथ रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply