Breaking News
IMAGE 66544

राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान को सफल बनाने पर दिया जोर

IMAGE 66544

पौड़ी (संवाददाता)। राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत जिले के सभी 1174 ग्राम पंचायतों, नगर क्षेत्रों में सितम्बर माह को पोषण माह, हर घर पोषण त्यौहार के रूप में अभियान चलाया जायेगा। जबकि उक्त कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायतराज सहित अन्य विभागों को निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में डीएम ने पोषण माह, हर घर पोषण त्यौहार, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी 1174 ग्राम पंचायतों, नगर क्षेत्रों में 12 सितंबर को स्कूल, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायतों के सहयोग से वृहद् जन जागरूकता रैली निकालने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता आदि कराने के लिए प्रभारी बाल विकास अधिकारी को प्रचार सामाग्री, स्लोगन (गढ़वाली भाषा में भी) उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया। डीएम ने संबंधित अधिकारी से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी ली, जिस पर उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य को लेकर गम्भीरता से कार्य करने को कहा। डीएम ने पोषण मेला को ब्लॉक स्तर पर आयोजित कराने, अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं, किशोरियों को लाभ देने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी, सीईओ एमएस रावत, जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान, प्रभारी बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, प्रेरक विश्व मोहिनी, कोर्डिनेटर सुरेन्द्र बिष्ट आदि शामिल रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply